Loo लगने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:46

गर्मियों में अक्सर लोग ठंडी चीजों की तरफ भागते हैं. हम कितना भी गर्म तापमान से बच लें, गर्म हवाएं हमें अपनी चपेट में ले ही लेती हैं. अक्सर लोगों को इन गर्म हवाओं के कारण लू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लू यानि हीट स्ट्रोक गर्मियों में हवा का तापमान सामान्य से ज्यादा होता है और इस वातावरण में चलने वाली गर्म हवाएं लू कहलाती हैं

लू लगने पर किन उपचारों को अपनाएं

1 लू लगने पर व्यक्ति सौंफ के रस का इस्तेमाल कर सकता है. सौंफ की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में सौंफ के रस में दो बूंद पुदीने का रस और दो चम्मच ग्लूकोज पाउडर मिलाएं और इसका सेवन करें. ऐसे करने से लू की समस्या का उपचार हो सकता है.

2 कच्चा नारियल लू आपकी समस्या को दूर कर सकता है. ऐसे में आप कच्चे नारियल की गिरी को पीसलें और उसके रस में काला जीरा मिलाकर सेवन करें. ऐसा करने से तुरंत राहत मिल सकती है.

3 प्याज के रस के इस्तेमाल से भी समस्या को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आम प्याज के रस को सीने या छाती पर मलें. ऐसा करने से लू की समस्या से राहत मिल सकती है.

4 पुदीने के इस्तेमाल से भी समस्या को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें दो लौंग मिलाएं और दोबारा से पीस लें. अब पानी मिलाकर उसका सेवन करें. ऐसा करने से समस्या दूर होगी.

5 जब किसी व्यक्ति को लू लगती है तो उसका शरीर सामान्य तापमान से ज्यादा हो जाता है. ऐसे में ज्यादा तेज ठंडा पानी पीने से समस्या बढ़ सकती है. व्यक्ति को इस स्थिति में हल्का ठंडा या मटके का पानी पिलाना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info